आज की ताजा खबर

उतरौला में गैर मानक में खुले आम चल रहे है पैथालॉजी सेंटर ,जिम्मव्दार मौन

top-news

बी.पी.त्रिपाठी

उतरौला ,बलरामपुर। बलरामपुर  जनपद के तहसील उतरौला में खुलेआम चल रहा है पैथोलॉजी वह निजी अस्पतालों का गोरख धंधा l बताते चले की उतरौला में लगभग कई दर्जन पैथोलॉजी कुकुरमुत्ता की तरह फैली हुई है जिसमें आए दिन जनता का शोषण होता रहता है l

कई समाजसेवियों ने इसकी आवाज भी उठाया वह धरना प्रदर्शन कर कुछ अधिकारियों को अवगत भी कराया पर समय-समय पर जांच होती है और एक दो लोगों के ऊपर कारवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है बाहर से आए हुए कई लोग उतरौला में एक छोटे से कमरे से शुरुआत कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के मालिक बन गए l

ऐसे में सवालिया निशान यह है कि मुख्यालय पर बैठे सीएमओ विभाग के अधिकारी इन पर अंकुश लगाने में क्यों नाकामयाब रहे अभी हाल ही में एक निजी अस्पताल में एक बच्चे के परिजनों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे पर कार्रवाई शून्य रही अगर यहां की पैथोलॉजी पर डॉक्टर अपनी दवाई चला दें तो बहुत से ऐसे मरीज है जो भगवान को वक्त से पहले प्यारे हो जाए उतरौला की जनता ने उच्च अधिकारियों से हमेशा इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है l

दूरभाष पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्वारा बताया गया कि जिले स्तरीय टीम जांच करती है और मैं भी अपने स्तर से देख रहा हूं दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *