आज की ताजा खबर

आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मनाया गया शिक्षक दिवस

top-news

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

दीक्षित पुवायां

पुवायां शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सामूहिक रूप से मां शारदे के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ज्योतिषाचार्य पंडित पवन सारस्वत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गये महत्वपूर्ण कार्यों से सबको अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्वीज, भाषण प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले लगभग 136 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान डा. आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, ट्यूलिप चिल्ड्रेन एकेडमी, स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय एवं डा. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डा. नीरज कुमार, रजनीश कुमार, प्रो. डा. एस.साथिया प्रीति, शिवानी सिंह, डा. नरेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *