आज की ताजा खबर

गंगा व रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से,संपर्क मार्ग जलमग्न ग्रामीण परेशान

top-news

प्रदीप रघुवंशी

मिर्जापुर। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ी,संपर्क मार्ग पर पहुंचा बाढ़ का पानी जरूरतमंदों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी,सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न,तो वही गगा नदी के बढ़ते जलस्तर से भी निचले क्षेत्र के लोगों को हो रही भारी परेशानी ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग सहित स्टेट हाइवे से लगातार गुजर रहा बाढ़ का पानी।

पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश का असर क्षेत्र में बहने वाली रामगंगा और गंगा नदी में साफ दिखाई दे रहा है।नदियों में आई बाढ़ से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होने के साथ ही बाढ़ का पानी तटवर्ती गांवो के नजदीक पहुंचना शुरू हो गया है। रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर ब्लॉक क्षेत्र के तटवर्ती गांव कुंडरी गांव के आसपास साफ दिखाई देने लगा है l

गांव की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर रामगंगा का पानी पहुंचने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए रास्ता मुसीबत भरा हो गया गांव के लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने में दिक्कत आ रही है।रामगंगा के किनारे बसे कीलापुर के रामवीर,अमर सिंह,प्रतिपाल आदि ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतो में खड़ी

तुलसा,बाजरा,ज्वार,तिली आदि की फसलें जलमग्न होकर प्रभावित होती जा रही है।वही दूसरी तरफ गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ चल रहा है जिससे गंगा के तटवर्ती बाशिंदों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।गंगा में आई बाढ़ का पानी आबादी की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।स्टेट हाइवे से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले नगला बसोला व पैलानी उत्तर संपर्क मार्ग पर गंगा का पानी आने से लोगों को आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है साथ ही जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे पर भी बाढ़ का पानी बीते कई दिनों से गुजर रहा है जिससे स्टेट हाइवे पर भी यातायात प्रभावित हो रहा है।इस संबंध में तहसीलदार कलान अजहर अंसारी ने बताया कि गंगा व रामगंगा का जलस्तर हल्का बढ़ा हुआ चल रहा लेकिन अभी आबादी क्षेत्र में बाढ़ का पानी नहीं है फिलहाल कोई  खतरा नहीं है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *