आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सुलतानपुर में मिशन शक्ति का व्यापक अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ योजनाओं की दी जानकारी
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
स्कूल-कॉलेज से बाजार और गांवों तक पहुंचीं मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमें, हेल्पलाइन नंबरों के जरिए बताया सहायता का तरीका
महिला सशक्तिकरण योजनाओं, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों को लेकर किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
सुशील मिश्रा
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार को सुलतानपुर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के साथ साइबर सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं और आमजन से संवाद किया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने बताया कि आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध अथवा अन्य किसी अपराध की स्थिति में चुप न रहें। उन्होंने निर्भीक होकर पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
सरकारी योजनाओं से जोड़ा
मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं को सुरक्षा के साथ सरकार की महिला सशक्तिकरण और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समेत स्वयं सहायता समूह और महिला स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।
पात्र महिलाओं को संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, स्वरोजगार, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व को समझाते हुए स्वयं सहायता समूहों और रोजगारपरक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम चौपाल, महिला संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। इनमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के साथ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम और महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
महिलाओं से अपनी समस्याएं पुलिस और संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। साथ ही उन्हें आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए भी जागरूक किया। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट या ऐप के इस्तेमाल से सावधान रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
साइबर अपराध होने पर बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ सकती है।
एंटी रोमियो टीमों ने किया भ्रमण
एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







