आज की ताजा खबर

खबर का असर: जोगनी मार्ग की मरम्मत शुरू

top-news

कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर थीं छात्राएं

लोक भारती न्यूज पेपर की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान,जोगनी मार्ग पर ईंट डालकर मरम्मत शुरू

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव 

श्रावस्ती। राजकीय हाईस्कूल जोगनी जाने वाले मध्यनगर-जोगनी मार्ग की बदहाली को लेकर उठाई गई आवाज का असर दिखाई देने लगा है। मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने ईंट डालकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। इससे विद्यालय जाने वाली छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र स्थित राजकीय हाईस्कूल जोगनी को जाने वाला मार्ग बारिश के दिनों में काफी खराब हो गया था। सड़क पर कई दिनों तक पानी भरा रहने के बाद जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता था। इसके चलते विद्यालय आने वाली छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी के बीच रास्ता तय करना पड़ रहा था। ग्रामीणों को भी रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को लेकर लोक भारती न्यूज पेपर ने एक सितंबर को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दावों के बीच फंसी बच्चों की पढ़ाई, स्कूल तक पहुंचना बना मुसीबत’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद दो सितंबर को ‘कीचड़ से होकर विद्यालय जाने को मजबूर छात्राएं’ शीर्षक से सचित्र खबर के माध्यम से मार्ग की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से सामने रखा गया।

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और मार्ग की स्थिति सुधारने की पहल शुरू कर दी। सड़क पर ईंट डालकर उसे चलने योग्य बनाने का काम शुरू हो गया है। मार्ग की मरम्मत होने से विद्यालय जाने वाली छात्राओं और शिक्षकों के साथ आसपास के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *