आज की ताजा खबर

समाज सेवी ने लिया 500 क्षयरोगियों को गोद

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती इकौना सीएचसी में शनिवार को क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम हुआ। सिद्धार्थनगर जिले के समाजसेवी देवेश मणि त्रिपाठी ने जिले के 500 गोद लिया गया. इकॉना क्षेत्र ke गोद लिए गए सौ क्षयरोगियों में पोषण पोटली बाँटकर अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान श्री त्रिपाठी ने क्षयरोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर खान-पान के बारे में जागरूक किया गया।

जिला क्षयरोग अधिकारी डा. केके वर्मा ने बताया कि प्रदान की गई पोषण पोटली में क्षयरोगियों को प्रोटीन पाउटर, च्यवनप्रास, सोयाबीन, मंगफली दाना, बाजरा, चना, गुड़, मक्का, सूजी, दाल, किसमिस, छुहारा, बिस्कुट, साबुन समेत अन्य सामग्री से भरी पोटली बांटी गई है। जिला क्षयरोग अधिकारी ने पोषण पोटली बांटने के लिए समाजसेवी श्री त्रिपाठी और उनकी टीम को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिभा व अंगवस्त्र भेंट कर साम्मानित किया। समाजसेवी श्री त्रिपाठी नें उन्हें क्षय रोगियों की मदद करने में आनंद कि अनुभूति होती है|

वर्तमान में वे विभिन्न जनपदों में क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान कर रहे हैं। जनपदीय अधिकारियों के समन्वय से इस बार उन्होंने श्रावस्ती जिले के क्षयरोगियों को गोद लिया है। आज इकॉना  के  क्षयरोगियों में पोषण पोटली बांटी है।

इसी तरह हर ब्लाक में गोद लिए क्षयरोगियों को पोषण पोटली वितरण किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डा. दीपक शुक्ला ने कहा कि सभी क्षयरोगी अपने परिवार व पड़ोसियों को क्षयरोग के लक्षणों के बारे में जागरूक करें, यदि किसी को भी दो सप्ताह से अधिक खासी या बुखार आ रहा है, तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराने के लिए प्रेरित करें। राज्य स्तर से पंकज सोनी, अजय त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, कमल त्रिपाठी, सुधांशु पाठक व डीपीसी रवि कुमार मिश्र, मुख्तार अली मौजूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *