आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बूढ़ी राप्ती नदी किनारे ग्रामीणों को जलीय जीवों और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव
श्रावस्ती । प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा के निर्देश पर रविवार, 6 सितंबर 2026 को बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों को गंगीय डॉल्फिन, मगरमच्छ समेत अन्य जलीय जीवों की सुरक्षा, संरक्षण और उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सर्प एवं अन्य विषैले जीवों तथा तेंदुए सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों के संरक्षण और उनसे बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।
वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को बताया गया कि वन्यजीवों अथवा विषैले जीवों से संबंधित किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। इसके लिए विभाग की ओर से गठित 24x7 टीमों और वन कर्मियों को तुरंत सूचना देने का आग्रह किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को जलीय जीवों के महत्व और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हल्लाजोत चौधरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोड़पुरवा संजय कुमार, अन्य गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं के साथ वनरक्षक संजीव कुमार सिंह और वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल विभाग को सूचित करने की अपील की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







