आज की ताजा खबर

बाबा पहाड़ी दास की स्मृति में बनेगा मुख्य द्वार, शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती हरदत्त नगर गिरंट मंडल अंतर्गत ग्राम सभा चमर पुरवा में ब्रह्मलीन बाबा पहाड़ी दास जी की पावन स्मृति में निर्मित होने वाले मुख्य द्वार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक राम फेरन पाण्डेय ने  किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम प्रगट आर्य, भाजपा श्रावस्ती के पूर्व जिला अध्यक्ष  महेश मिश्रा ‘ओम’,  जगदंबा प्रसाद वर्म, जिला पंचायत सदस्य हरीश गांधी सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बाबा पहाड़ी दास जी के आध्यात्मिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी स्मृति में निर्मित होने वाला यह मुख्य द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यह द्वार बाबा पहाड़ी दास जी के आदर्शों, सेवा भावना और पुण्य स्मृतियों का प्रतीक रहेगा।

ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा पहाड़ी दास जी की स्मृतियों को स्थायी रूप देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मलीन बाबा पहाड़ी दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *