आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
नितिन मित्तल बोले- मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प से लोगों को जोड़ेंगे
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय भिनगा में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकास और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नितिन मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाई जाएगी। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र एवं घर-घर से राष्ट्र तक’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवा महाकुंभ’ शामिल हैं।
अभियान के दौरान प्रमुख स्मारकों पर लेजर शो, तीर्थस्थलों पर महायज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान, ग्राम चौपाल और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए कॉलेज और विद्यालयों में संवाद कार्यक्रमों के साथ सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को इन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ अभियान को उत्साहपूर्वक सफल बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा ओम और उदय प्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, प्रवेश आर्य, मृदुल पाण्डेय समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







