आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किसानों को बड़ी सौग़ात,डीपीएस राठौर ने चार नवीनीकृत पैक्स गोदामों का किया लोकार्पण।
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
आरिफ सिद्दीकी
शाहजहांपुर। किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में रविवार को सहकारिता विभाग द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता और बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौरभ द्विवेदी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ब्लॉक प्रमुख सिंधौली मुनीश्वर सिंह की उपस्थिति में जिले की चार बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (पैक्स) के नवीनीकृत गोदाम भवनों का भव्य लोकार्पण किया। यह लोकार्पण कार्यक्रम रखिया बुजुर्ग, घाटबोझ, कोटवारी और कुतुआपुर समितियों में क्रमवार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने किसानों व समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियां हमारे ग्रामीण भारत और किसानों की रीढ़ हैं। इन नवीनीकृत और आधुनिक गोदामों के निर्माण से किसानों को खाद, बीज और अपनी उपज सुरक्षित रखने में भारी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पहले पर्याप्त भंडारण के अभाव में अन्नदाताओं को जो नुकसान उठाना पड़ता था, अब उस पर प्रभावी रोक लगेगी। सरकार और सहकारिता विभाग किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्हें उनके गांव में ही बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि पैक्स को बहुउद्देशीय बनाने का मुख्य लक्ष्य यही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बने और अंतिम छोर पर बैठे हर किसान को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच सके।
कार्यक्रम में मौजूद जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अजय प्रजापति ने कहा कि बैंक हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। इन गोदामों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।
इस दौरान एआर कोऑपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इन गोदामों का आधुनिकीकरण सहकारिता क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर है। इससे समितियों की कार्यक्षमता और भंडारण क्षमता दोनों में वृद्धि होगी, जिसका सीधा फायदा किसानों को समयबद्ध सेवाओं के रूप में मिलेगा।
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि पैक्स के माध्यम से किसानों तक सभी आवश्यक वित्तीय और कृषि सुविधाएं पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ पहुंचें।
एडीसीओ पुवायाँ तहसील आनंद श्रीवास्तव के संयोजन में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र रखिया बुजुर्ग पैक्स के अध्यक्ष सुधाकर त्रिपाठी घाटबोझ के अमिताभ सिंह बिलंदपुर के मनोज सिंह कोटवारी के वीरेन्द्र कुमार मिश्र अरेली संघ के अध्यक्ष सबील हसन ए डी ओ रणवीर सिंह शाखा प्रबंधक प्रमोद रस्तोगी सचिव नवनीत कुमार अंकित कुमार अवधकिशोर शर्मा
संतोष मौर्य रामदेव शुक्ला सरदार गुरप्रीत सिंह पवनदीप सिंह अजय दीक्षित राम सरन विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, सहकारी समितियों के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और सहकारिता विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







