आज की ताजा खबर

पड़रे से अयोध्या बॉर्डर तक सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग

top-news

बारिश में जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई

रण विजय सिंह

बल्दीराय/सुल्तानपुर l बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पड़रे गांव से अयोध्या बॉर्डर तक जाने वाली करीब 800 मीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर खड़ंजा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग कूरेभार-हलियापुर राजकीय मार्ग से पीरोसरैया नहर माइनर होते हुए पड़रे गांव और भाऊपुर, अयोध्या क्षेत्र को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और दोपहिया/चारपहिया वाहन चालक इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।

बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि सुल्तानपुर-अयोध्या सीमा क्षेत्र में होने के कारण सड़क की जिम्मेदारी को लेकर संबंधित विभागों की ओर से अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के भाजपा नेता विकास शुक्ला, अरुण पांडेय, विक्रम प्रताप सिंह, मो. अरशद अली, दूधनाथ यादव, शिवसरन यादव, रंजीत यादव, अशोक सिंह गुड्डू, मो. अकरम, अवध कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह गुड्डू और अखिल सिंह समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर शीघ्र मरम्मत अथवा निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात में समस्या और गंभीर हो सकती है। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *