आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जयसिंहपुर में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. मधुलता वर्मा प्रत्याशी घोषित
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
रणजीत वर्मा
मोतिगरपुर, सुलतानपुर। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरानी तहसील के सामने आयोजित सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान बसपा ने डॉ. मधुलता वर्मा को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार जो कहती है, उसे पूरा नहीं करती। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नौकरियां निकलती हैं, युवा परीक्षा की तैयारी कर परीक्षा देते हैं, लेकिन बाद में किसी न किसी कारण से भर्ती निरस्त हो जाती है। इससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बसपा सरकार में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाती थी और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते थे। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था बेहतर थी और महिलाएं तथा बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं।
उन्होंने खाद के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि बसपा सरकार के समय किसानों को 50 किलोग्राम की खाद की बोरी मिलती थी, जबकि अब 40 किलोग्राम की बोरी मिल रही है। उन्होंने सवाल किया कि 10 किलोग्राम खाद आखिर कहां चली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया।
सपा पर निशाना साधते हुए विश्वनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की विचारधारा और बहुजन समाज के हितों से जुड़ी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।
पूर्व मंत्री ओ. पी. ने कहा कि बसपा शासनकाल में गांवों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही सड़क, बिजली, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून का राज कायम करने की दिशा में भी काम किया।सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाने का काम करते हैं।
डॉ. मधुलता वर्मा को जयसिंहपुर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह जताया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल प्रभारी आयोध्या सुरेश कुमार गौतम ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, मण्डल प्रभारी आयोध्या सुरेश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र अम्बेडकर,डॉ. एस. एम. वर्मा,इंजी. रुद्रमणि वर्मा, नन्हे सिंह चौहान,छोटेलाल मौर्य, श्याम नारायण उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







