आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
आमकोल गालबशहीद में अधूरी पड़ी इंटरलॉकिंग,50 परिवारों की राह हुई मुश्किल
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
300 मीटर संपर्क मार्ग पर जुलाई में शुरू हुआ था काम, साइड बनाकर बीच में छोड़ा कार्य; ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की उठाई मांग
सुशील मिश्रा
कूरेभार सुलतानपुर l विकासखंड कूरेभार के आमकोल गालबशहीद गांव में करीब 300 मीटर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम निधि से जुलाई माह में मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन कुछ हिस्से में साइड तैयार करने के बाद बीच का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।इंटरलॉकिंग ईंट लगाई ही नही गई।जिससे मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिराज,आबाद मुफीद हारून जाकिर आदि ग्रामीणों के मुताबिक यह संपर्क मार्ग गांव के करीब 50 से अधिक परिवारों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना ग्रामीणों, बच्चों, बुजुर्गों और किसानों का इसी रास्ते से आना-जाना होता है। मार्ग पर इंटरलॉकिंग का काम अधूरा होने के कारण जगह-जगह रास्ता असमतल है, जिससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया वाहनों से आवागमन में भी दिक्कत होती है।यही नही कोटेदार के यहां राशन भी पहुँच नही पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि जल्द ही आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन कार्य बीच में रुक जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि साइड का काम कराकर बीच का हिस्सा छोड़ दिया गया, जिससे सड़क का पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर संपर्क मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस संबंध में कूरेभार बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की समस्या है तो शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







