आज की ताजा खबर

शिक्षकों के सम्मान से भारत बनेगा ज्ञान का मजबूत केंद्र - डॉ इन्दुशेखर उपाध्याय

top-news

नारायण ज्ञान धाम में सम्मानित किए गए तीस शिक्षक

हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

करौंदीकला (सुलतानपुर)। शिक्षा राष्ट्र की नींव है और शिक्षक उसके मजबूत स्तंभ ‌‌। यदि शिक्षकों को उचित सम्मान और संसाधन मिले तो भारत ज्ञान का मजबूत केंद्र बनेगा।  उक्त बातें नारायण ज्ञान धाम परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदुशेखर उपाध्याय ने कहीं।

वरिष्ठ सेवा निवृत्त शिक्षक डाक्टर सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु की अध्यक्षता में  कार्यक्रम के संयोजक ग्राम बीबीपुर तिवारी में स्थित नारायण ज्ञान धाम के संस्थापक एवं पूर्व आई.जी. बी. पी.त्रिपाठी ने 30 शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, यथार्थ गीता पेन, पुस्तक देकर सम्मानित करते  हुए कहा  कि शिक्षा  का उद्देश्य जानकारी देना नहीं बल्कि व्यक्ति महान नहीं व्यक्तित्व होना जरूरी है।

शिक्षक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं तार्किक विश्लेषण की क्षमता पैदा करके आने वाली पीढ़ियों को देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है । शिक्षक छात्रों में शिक्षा के साथ साथ उनमें संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास कर एक सशक्त नागरिक के प्रतिष्ठित करता है, जो कल के समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के निर्माण में सहायक होता है।

महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में हमारी शिक्षा व्यवस्था को भी बदलना होगा। अध्यापक का सम्मान किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं पूरी शिक्षक परम्परा का सम्मान करना होता है।  संचालन डा.हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।  

विशिष्ट अतिथि उदयभान सिंह,डा. रणजीत  सिंह,रामपाल मिश्र, डा.विभा शुक्ला ,शिक्षक विजय उपाध्याय आदि  शिक्षकों  ने भी संबोधित किया।  भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। मौके पर सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य राम प्रसाद सिंह, डाक्टर जितेन्द्र उपाध्याय, रामनारायण सिंह , अंजनी शुक्ला, चन्द्रभूषण तिवारी, बाल्मीकि तिवारी  , विजय बहादुर सिंह , रमाशंकर मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *