आज की ताजा खबर

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद जेपी शाही और राधेश्याम पांडेय का भव्य स्वागत

top-news

पहली बार कुशीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साह

वरिष्ठ नेताओं ने जताया आभार, बोले- पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी और संगठन को करेंगे मजबूत

मोहम्मद नईम 

तमकुहीराज, कुशीनगर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुशीनगर जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और राधेश्याम पांडेय का पटहेरवा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी और पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी ने कहा कि जयप्रकाश शाही और राधेश्याम पांडेय को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोनों नेताओं का लंबा अनुभव और मार्गदर्शन संगठन को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।

स्वागत से अभिभूत जयप्रकाश शाही और राधेश्याम पांडेय ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान कन्हैया शर्मा, हरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, योगेश गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, मुना सिंह, धर्मेंद्र मणि, अरविंद सिंह, रामबृक्ष गिरी, वीरेश शर्मा और रामबिलास उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *