आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महंगाई-बेरोजगारी पर बरसे अखिलेश, बोले- सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म का अपमान नहीं करता
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
बिधूना में गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे सपा प्रमुख, समर्थकों के मंच पर चढ़ने से मची अफरा-तफरी
सहारनपुर की मस्जिद कार्रवाई, जीडीपी और सड़क-व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
रोहित अवस्थी
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज लोकसभा सांसद अखिलेश यादव रविवार को बिधूना पहुंचे। जिले में प्रवेश करते ही बेला में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बिधूना में उन्होंने दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था के साथ ही सहारनपुर में मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाज तभी मजबूत हो सकता है, जब लोग दूसरे धर्म और उसकी भावनाओं का सम्मान करें। एक सच्चा सनातनी, संत और हिंदू कभी दूसरे धर्म का अपमान नहीं कर सकता और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। भारतीय परंपरा में हमेशा ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का भाव रहा है। देश के प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो दुनिया को भी यही संदेश देते हैं कि पूरी धरती एक परिवार है। ऐसे में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
जीडीपी के आंकड़ों पर उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने सरकार के जीडीपी के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीडीपी एक कैलकुलेशन और अनुमान है। भविष्य में जीडीपी कितनी बढ़ेगी, इसका भी अनुमान लगाया जाता है। लेकिन आम आदमी के लिए विकास की असली तस्वीर रोजगार, महंगाई और रोजमर्रा की सुविधाओं से सामने आती है।
उन्होंने कहा कि आज रोजगार और नौकरियों की समस्या बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल लगातार महंगा होता जा रहा है। यदि जमीनी स्तर पर चीजें नहीं सुधरीं और जैसा पहले चल रहा था, वैसा ही अब भी दिखाई दे रहा है तो जीडीपी बढ़ने के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं शून्य जीडीपी तो नहीं है। शून्य जीडीपी का मतलब यही है कि व्यवस्था जैसी पहले चल रही थी, वैसी ही अब भी चल रही है और कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है।
सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने सड़कों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कई स्थानों पर सड़कें खराब हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी के लिए बेहतर इलाज और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है।
उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। जनता को सुरक्षा का भरोसा तभी मिलेगा, जब कानून का राज जमीनी स्तर पर दिखाई देगा।
सहारनपुर की कार्रवाई पर बोले- भावनाओं का सम्मान जरूरी
सहारनपुर में मस्जिद पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की पहचान विविधता और आपसी भाईचारे से है। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा रही है।
उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है। प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का अधिकार है। ऐसे में किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली स्थिति नहीं बननी चाहिए।
गौरव के घर पहुंचे तो मंच पर चढ़ गई भीड़
राजनीतिक बयान के बीच अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी के घर भी पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ वहां जुट गई। देखते ही देखते कई समर्थक मंच पर चढ़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
स्थिति को देखते हुए अखिलेश यादव वहां से वापस लौट गए और पूर्व सपा नेता अंबार सिद्दीकी के घर पहुंचे। उन्होंने वहां परिवार के लोगों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद करीब दोपहर दो बजे अखिलेश यादव दोबारा गौरव रघुवंशी के घर पहुंचे। उन्होंने गौरव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह कम उम्र के नौजवान और पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता थे। यदि उन्हें सही समय पर पूरा इलाज मिल जाता तो शायद वह आज उनके बीच होते।
अखिलेश ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।
नगर अध्यक्ष के घर भी पहुंचे
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके बाद नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के आवास पर भी पहुंचे। करीब एक वर्ष पहले उनके पिता का निधन हुआ था। अखिलेश यादव ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बेला में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अखिलेश यादव के जिले में प्रवेश के दौरान बेला में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए।
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के बाद उनका काफिला बिधूना की ओर रवाना हुआ।
कार्यक्रम में विधायक प्रदीप यादव, पूर्व राज्यमंत्री विनोद यादव कक्का, लाले सिद्दीकी, धप्पी यादव, रामबाबू यादव, लालजी शुक्ला, कमलेश यादव, सुनील दुबे, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता, एटा सांसद देवेश शाक्य, लालजी शुक्ला , डॉ. नवल किशोर, रंजना पाल, सुमन दिवाकर समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







