आज की ताजा खबर

तिनपरसा में झांकी का किया गया भव्य आयोजन, रातभर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

top-news

मोहम्मद नईम  

खड्डा, कुशीनगर। जनपद के खड्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिनपरसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य झांकी एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न आकर्षक झांकियों को प्रस्तुत किया गया।

रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक गीत-संगीत ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने झांकी का दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुशवाहा पत्रकार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों एवं ग्रामीणों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर डा. चन्द्रभूषण, डा. विनोद, डा. मारकण्डेय, डा. अशोक, प्रभुनाथ कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, करन कुशवाहा, बिरंजन कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा, मनु कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, अरुण कनौजिया, शेखुचंद्र कुशवाहा, मोहन कनौजिया, राजू कुशवाहा, सोनू गौड़, रवि कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, शिवम कनौजिया, अमन कुशवाहा, राहुल कनौजिया, राजन कुशवाहा, आलोक कुशवाहा तथा कृष्णमोहन कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *