आज की ताजा खबर

नौरंगिया में सत्र अभिनंदन व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह भव्यता से संपन्न

top-news

कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से बांधा समां, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

मोहम्मद नईम

खड्डा कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया स्थित सीसीएस अकादमी एवं प्लेवे स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर सत्र अभिनंदन, सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, प्रांशु तिवारी, यशवंत सिंह, धनंजय कुमार, वेयन्त सिंह, राजित कुशवाहा एवं जितेंद्र यादव सहित अनेक शिक्षाविदों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के संयोजक गोलू जायसवाल, अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा तथा सहयोगी राजन शर्मा, रजा अली एवं जावेद ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप विश्वकर्मा एवं नथू यादव उर्फ बड़का बाबू ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान नौरंगिया प्रधान संतोष मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी, दिग्विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष व्यास शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हरि गोविंद गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय फाउंडेशन के खड्डा ब्लॉक अध्यक्ष कपिल देव तिवारी, मीडिया प्रभारी अखिलेश चतुर्वेदी एवं महामंत्री असलम खान सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


 कवि सम्मेलन बना आकर्षण का केंद्र

समारोह का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा। अंतरराष्ट्रीय हास्य-व्यंग्य कवि बादशाह प्रेमी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। शंभू सजल ने शानदार गजलों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राकेश कुमार शशि, प्रांजल सनाया, स्पंदन सनाया एवं अमरनाथ यादव ने भी अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक योगी प्रसाद एवं नागिन चंद्र वर्मा को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके दीर्घ शैक्षिक योगदान को नमन करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक मिश्रा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रबंध निदेशक निखिलेश विश्वकर्मा ने अतिथियों का सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षा, शिक्षक सम्मान, संस्कृति और साहित्य के सुंदर संगम ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुजीत तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, ब्लॉक संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष रवि लाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सोनू बाबा, समन्वयक विकास राय एवं पत्रकार नथू शर्मा व क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *