आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सामाजिक समरसता संगोष्ठी: 'विकास और सुरक्षा की राजनीति पर मुस्लिम समाज का भरोसा, बब्बू भैया को फिर विधायक बनाने का संकल्प'
- दैनिक लोक भारती
- 06 Sep, 2026
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं। दातागंज नगर के सिंह कोल्ड स्टोरेज परिसर में मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में एक भव्य ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और भाईचारे की सराहना करते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को आगामी चुनाव में तीसरी बार विजयी बनाने का एकस्वर में संकल्प लिया।
संगोष्ठी में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने सत्ता पाने के लिए हमेशा हिंदू-मुस्लिम के बीच विभाजन पैदा किया, लेकिन उनकी राजनीति विकास और सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर आधारित है।
दातागंज में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का सम्मान और विकास कार्य कराया गया है।युवा ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) ने कहा कि दातागंज उनका परिवार है और राजनीति उनके लिए जनसेवा का जरिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी नागरिक के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इशहाक एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल रहा है और मुस्लिम समाज पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। उसहैत नगर पंचायत चेयरमैन नबाब हसन, समाजसेवी डॉ. इकरार हुसैन एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ. इश्तियाक हुसैन ने क्षेत्र की शांति और तरक्की के लिए मुस्लिम समाज से एकजुट होकर विधायक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर फुन्दन खां पूर्व प्रधान, लईकउद्दीन (जिला मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा), अशरफ भाई, हाफिज साबिर अली, सबल खां प्रधान, बशीर खां प्रधान, फारूख अहमद प्रधान निशार प्रधान, मो. शफीक खान प्रधान, अब्दुल वहाब प्रधान, मो. कामिल अशरफ प्रधान, आमिर खान प्रधान, आफाक प्रधान, नैहरुद्दीन प्रधान, नसीर अली प्रधान,सहित भारी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







