आज की ताजा खबर

शिवगढ़ में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

top-news

औंझी गांव में महिला के मायके वालों से मारपीट का आरोप, पुलिस ने 44 वर्षीय दशरथ को पकड़ा

लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, आरोपी न्यायालय में पेश

सुशील मिश्रा

सुलतानपुर। थाना शिवगढ़ पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान औंझी गांव निवासी 44 वर्षीय दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवगढ़ में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

महिला ने पति पर मारपीट का लगाया था आरोप

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना शिवगढ़ में सूचना दी थी कि उसका विवाह वर्ष 2018 में औंझी गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। महिला का आरोप था कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 4 अगस्त को हुई मारपीट और कहासुनी की जानकारी उसने अपने पिता और भाइयों को दी थी।

इसके बाद महिला के पिता और उसके भाई शिवम कुमार व अमन कुमार उसे समझाने और उसकी विदाई कराने के उद्देश्य से औंझी गांव पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, वहां मौजूद आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से महिला के पिता और भाइयों के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने की बात सामने आई। महिला का आरोप है कि बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।

विवेचना में सामने आया दशरथ का नाम

मामले में थाना शिवगढ़ पर मुकदमा संख्या 101/2026 के तहत धारा 3(5), 352, 109(1), 324(4), 351(3) और 191(2) बीएनएस में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान सामने आए आरोपी दशरथ को पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को औंझी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश मौर्या और कांस्टेबल आनन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *