आज की ताजा खबर

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह का उझानी में भव्य नागरिक अभिनंदन

top-news

प्रथम नगर आगमन पर क्षत्रिय महासभा ने किया जोरदार स्वागत

मुलाकात रही दिनभर चर्चा का विषय, क्षत्रिय समाज के लोग भारी संख्या में रहे मौजूद

परविन्दर प्रताप सिंह - शैलेन्द्र कुमार सिंह

उझानी -बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह के प्रथम नगर आगमन पर क्षत्रिय समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।​वीर शिरोमणि क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष ठाकुर अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाज के लोगों ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।


पहली बार नगर पहुंचे ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष और क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई यह औपचारिक मुलाकात दिनभर समूचे क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बनी रही।​कार्यक्रम के दौरान क्षत्रिय समाज के वक्ताओं ने प्रवीण राज सिंह को ब्रज क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरीश पाल सिंह सिसोदिया, मोहित राघव, विष्णु सोलंकी, शैलेश सिंह, मयंक तोमर, धीरेंद्र सोलंकी, ठाकुर जयपाल सिंह, विनीत चौहान एवं महावीर सिंह ' नन्हे ' सहित क्षत्रिय समाज के अनेक गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *