आज की ताजा खबर

नौकरी छोड़ सियासत की ओर बढ़े डॉ. निशांत त्रिपाठी :2027 में फरेंदा से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

top-news

उमेश गुप्ता

फरेंदा, महराजगंज। सरकारी सेवा में करीब 19 वर्ष गुजारने के बाद डॉ. निशांत त्रिपाठी ने नौकरी छोड़कर जनसेवा की राह पकड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने वर्ष 2027 में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं।

बोतियाहाता स्थित ऐतिहासिक कमला निवास में अपने राजनीतिक-सामाजिक संकल्प को सामने रखते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि पुरखों से मिली विरासत उनके लिए पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। विष्णुपुर अदरौना को अपनी जन्मभूमि बताते हुए उन्होंने क्षेत्र के किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि करीब दो दशक की सरकारी सेवा में व्यवस्था को करीब से समझने का अनुभव अब जनहित में इस्तेमाल करेंगे। क्षेत्र का विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

डॉ. त्रिपाठी के इस ऐलान के बाद फरेंदा विधानसभा क्षेत्र की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि 2027 में उनकी उम्मीदवारी और राजनीतिक दल को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *