आज की ताजा खबर

एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉ. ईरम का हुआ सम्मान

top-news

गरीबों व असहायों की सेवा करना ही सच्ची मानवता : डॉ. ईरम

पवन ओझा

पूराबाजार। डॉ. रफीक अहमद के पुत्र जिला चिकित्सालय में चिकित्सक डॉ. रईस अहमद की पुत्री डॉ. ईरम के एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चिकित्सक बनने पर सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूराबाजार स्थित डॉ. ईरम के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. ईरम ने चिकित्सक बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। सम्मान से अभिभूत डॉ. ईरम ने कहा कि उन्होंने असहाय, दिव्यांग और गरीब लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है।

वह अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए सदैव प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *