आज की ताजा खबर

मंसाछापर बाजार में सघन वाहन जांच अभियान, दर्जनों गाड़ियों का चालान

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर जटहा थाना क्षेत्र के मंसाछापर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार  को चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात, तीन सवारी और तेज रफ्तार में चल रहे  दर्जनों वाहनों का चालान किया गया।

चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।

लोगों से अपील है कि हेलमेट पहनें, कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *