आज की ताजा खबर

प्याज की माला पहनकर कांग्रेस प्रवक्ता ने जताया महंगाई का विरोध, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

top-news

अरुण नाथ सिंह

बिसवां/सीतापुर। क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार व जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि बिसवां कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस जल्द ही जन आंदोलन शुरू करेगी।


रविवार को आरके ग्रैंड होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रियंका गुप्ता ने कहा कि बिसवां कस्बे में जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। बालिकाओं की शिक्षा के लिए पर्याप्त विद्यालयों का अभाव है। इसके अलावा जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्याज, चीनी, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर जल्द ही जन आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रियंका गुप्ता ने महंगाई के विरोध में प्याज की माला पहनकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष अमर मेहरोत्रा, आईसीसी सदस्य सूभी खान, आईटी सेल के प्रदेश मंत्री रजनीश मिश्रा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम, पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष बकरीदी खां सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *