आज की ताजा खबर

175 साल पुराना नहर पुल जर्जर, डेढ़ साल से नए पुल का इंतजार

top-news

भारी वाहनों पर रोक के बावजूद नहीं शुरू हुआ निर्माण, नीचे से ईंटें निकलने से बढ़ा हादसे का खतरा

रिपोर्टर - रोहित अवस्थी

अछल्दा औरैया। औरैया-बिधूना मार्ग पर अछल्दा कस्बे में स्थित करीब 175 वर्ष पुराना नहर पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है।

पुल की स्थिति को देखते हुए करीब पौने तीन साल पहले बड़े और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। इसके लिए 18 दिसंबर 2023 को पुल पर हाई गेज लगाया गया था।

इसके बावजूद पुराने पुल के स्थान पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण अब तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और उन्हें हादसे का खतरा बना हुआ है।

लोक निर्माण विभाग ने अगस्त 2023 में पुराने पुल के स्थान पर टू-लेन नए पुल के निर्माण के लिए 3.15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था।


जनवरी 2025 में शासन-प्रशासन की ओर से निर्माण के लिए 3.15 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई। इसके बावजूद धनराशि जारी होने के करीब डेढ़ साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मरम्मत के अभाव में पुराना पुल लगातार जर्जर होता जा रहा है।

पुल के नीचे से ईंटें निकल जाने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में पुल की हालत कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

भारी वाहनों पर रोक होने के बावजूद पुल से छोटे वाहनों का आवागमन जारी है।

निर्माण खंड औरैया की अधिशासी अभियंता अलका सिंह ने बताया कि नहर पुल सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है।

पुल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने में देरी हुई। मार्च 2026 में एनओसी प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने में नहर का क्लोजर मिलने पर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *