आज की ताजा खबर

विद्यालय बंद करने के विरोध में गरजीं रचना सिंह गौतम

top-news

महिंगवां में ‘विद्यालय बचाओ’ आंदोलन, पूर्व सांसद राम शंकर भार्गव ने भी की शिरकत; ग्रामीणों ने पेंशन व आवास समेत समस्याएं उठाईं

आशीष द्विवेदी

बिल्हौर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के विरोध में 209-बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के महिंगवां में समाजवादी पार्टी की ओर से ‘चिंतन व आंदोलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विद्यालयों को बंद करने के फैसले पर सवाल उठाए।

रचना सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का काम कर रही है। उन्होंने “विद्यालय बंद... भविष्य बंद” का नारा देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर विद्यालयों को बंद किया जाना शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालयों को खोलने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया जाता, समाजवादी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।


कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कॉलोनी न मिलने, पेंशन नहीं आने, दिव्यांग पेंशन और शादी अनुदान सहित विभिन्न समस्याएं भी रखीं। रचना सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम शंकर भार्गव रहे। इस दौरान नीलम गौतम, फूलचन्द्र गौतम, रामप्रकाश यादव, रामचन्द्र यादव, गोविन्द मिश्रा, रामस्वरूप गौतम, अंशुमान सिंह यादव, ऋषभ यादव, रोशन लाल गौतम, अंकित कटियार, तेज सिंह प्रजापति, शशिकांत पाल, उमाशंकर गौतम, शैलेन्द्र कटियार, देवी सिंह यादव, रामप्रसाद पाल, टीकम सिंह चौहान, उमेश यादव, हरेन्द्र सिंह गौतम, कृपाल सिंह यादव, जीतू गौतम, रामजानी, शोबरन सिंह गौतम, रामनरेश गौतम, शेरो सिंह यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव, नरेन्द्र शर्मा, सुनील यादव, शान मोहम्मद, तिलकचंद गौतम, रामदास गौतम, अनिल यादव, आशीष कटियार, आरपी पाठक, विवेक कटियार, बुल्लन भैया समेत सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, शिक्षक और महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में रचना सिंह गौतम ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि बिल्हौर की जनता के हक और अधिकार की लड़ाई वह आगे भी लगातार लड़ती रहेंगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *