आज की ताजा खबर

ऑपरेशन कवच 2.0 में अनाधिकृत बसों पर शिकंजा, नौ के चालान

top-news

परिवहन विभाग की चेकिंग में चार बसें ब्लैकलिस्टेड, एक बस मालिक ने ऑनलाइन जमा किया जुर्माना

रोहित अवस्थी

औरैया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर सोमवार को जिले में अनाधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान “ऑपरेशन कवच 2.0” चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा के नेतृत्व में यात्री वाहनों, विशेषकर बसों की जांच की गई।


चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने कुल नौ बसों का चालान किया।

वहीं एक बस मालिक ने ऑनलाइन माध्यम से जुर्माना जमा कराया। कार्रवाई के दौरान चार बसों को ब्लैकलिस्टेड भी कराया गया।

अभियान के तहत अधिकारियों ने यात्री वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।

कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनाधिकृत और नियम विरुद्ध संचालित यात्री वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की कि वे वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज और परमिट आदि दुरुस्त रखें तथा परिवहन नियमों का पालन करें।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *