आज की ताजा खबर

नपाध्यक्ष के नेतृत्व में पडरौना डोल मेला में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं

top-news

जलकल भवन गेट पर की गई जलपान की व्यवस्था

मोहम्मद नईम

पडरौना कुशीनगर। ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध पडरौना डोल मेला के अवसर पर नगर में आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं नगरवासियों की सुविधा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्तरों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।


इसी क्रम में जलकल भवन गेट पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष जलपान व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां रुककर जलपान ग्रहण कर सकेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है।

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पडरौना की जनता और यहां आने वाले श्रद्धालु हमारे लिए परिवार के समान हैं। डोल मेला पडरौना की धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका का प्रयास है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि डोल मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के पहुंचने को देखते हुए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों एवं संबंधित टीमों को आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि मेले के दौरान नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।


इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल संजय साहा अरुण सिंह विनय मद्धेशिया आनंद रावत अशोक जायसवाल बृजेश शर्मा राजेश जायसवाल संतोष चौहान अमित तिवारी नीरज मिश्रा शिव मद्धेशिया राहुल सिंह सन्नी मिश्रा अनूप गोंड गौरव रौनियार राजेश कुशवाहा सूरज जायसवाल प्रदीप चौधरी सागर जायसवाल मंथन सिंह अशोक गुप्ता अनिल पांडेय  धर्मेंद्र मद्धेशिया राजू जायसवाल विनय पाण्डेय प्रमोद मद्धेशिया पप्पू चौरसिया कुंदन सिंह विनय गौड़ पवन गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता मदन चौधरी प्रदीप कुशवाहा पिंटू साह विक्की सिंह मुरारी गुप्ता मनोज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *