आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी भवानी प्रसाद पांडे जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र में थे तैनात
आधी सड़क पर निर्माण सामग्री, हादसे में सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बाईपास मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे के रूप में हुई है। वह सेवरही थाना क्षेत्र में तैनात बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडे अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP51 AQ1669) से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की एक बड़ी वजह सड़क के आधे हिस्से पर फैली निर्माण सामग्री को भी माना जा रहा है। बताया जाता है कि सड़क के आधे हिस्से पर गिट्टी और बालू गिराकर मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसके चलते आवागमन के लिए सड़क का केवल आधा हिस्सा ही बचा था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी संकरे रास्ते से भारी और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।
यह मार्ग बिहार, कुबेरस्थान और तुर्कपट्टी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर मार्ग को बाधित किया जाना हादसे की आशंका को और बढ़ा रहा था।
प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर किसी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे, हालांकि वह किस ड्यूटी से वापस आ रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।
घटना की सूचना मिलते ही रविंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात कंटेनर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारी वाहनों के प्रमुख आवागमन वाले मार्ग की आधी सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने की अनुमति आखिर कैसे मिली?
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







