आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नासिक में उल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज मिलन समारोह, 105 सुहागिनों को बांटा सुहाग का सामान
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
ब्रह्म समाज एसोसिएशन के आयोजन में शिव-पार्वती के भजनों पर झूमे लोग, 15 सदस्यों ने ली आजीवन सदस्यता
अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद के साथ हुआ समारोह का समापन
नासिक ब्रह्म समाज एसोसिएशन नासिक की ओर से रविवार को हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन मोती मंगल कार्यालय, हरिओम नगर, नासिक रोड में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चले कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों, वीर नारियों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि नासिक ईस्ट के विधायक एवं अधिवक्ता राहुल भाऊ उत्तमराव ढिकले के साथ विशिष्ट अतिथि केसी पांडेय, श्वेता निर्मल भंडारी और डॉ. सीमा राजेंद्र ताजने की मौजूदगी ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
शिव-पार्वती के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
हरियाली तीज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर स्नेहलता मिश्र और मीनाक्षी सारस्वत ने प्रकाश डाला। इसके बाद केके पांडेय और उनकी भजन मंडली ने भगवान शिव और माता पार्वती के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों ने समारोह में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन आरएन अवस्थी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन की कार्यकारिणी के सदस्यों संजीव चतुर्वेदी, जेपीएन पाठक, आरएन अवस्थी, उत्तम नारायण मिश्रा, हरीश तिवारी, मेरु गोसाई, आरएस पांडेय, गोपाल उपाध्याय, एके शर्मा, केके शर्मा, एचपी पांडेय, राजीव मिश्रा, कर्नल एमएल शर्मा, कर्नल सन मिश्रा, सुबोध मिश्रा और अनिल कुमार दीक्षित समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी दीपू एस ने संभाली।
15 सदस्यों ने ली आजीवन सदस्यता
समारोह में गुलाब त्रिपाठी, ओंकार शुक्ला, जीएस पाठक, संजय पांडेय, प्रणव त्रिपाठी और उमापति ओझा समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी ने संगठन के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर 15 लोगों ने ब्रह्म समाज एसोसिएशन नासिक की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से उन्हें परशुराम पार्क और ब्रह्म समाज एसोसिएशन नासिक का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
महिला सदस्यों मीनाक्षी सारस्वत, निधि तिवारी और एके शर्मा ने 105 सुहागिनों को सुहाग सामग्री वितरित की और उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक एवं गार्गोटी म्यूजियम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर केसी पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताते हुए महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।
अंत में जय भारत माता, जय शिव-पार्वती और जय ब्रह्म समाज एसोसिएशन नासिक के जयघोष के साथ हरियाली तीज मिलन समारोह का समापन हुआ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







