आज की ताजा खबर

कानपुर में चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; लाखों के जेवर बरामद

top-news

गुजैनी पुलिस ने एकता पार्क के पास दबोचा आरोपी, 5 से 6 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

भाई के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम, डीसीपी ने पुलिस टीम को दिया 20 हजार का इनाम

विक्की सिंह

कानपुर कानपुर में गुजैनी पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिवम सोनकर उर्फ प्रिन्सू को मुखबिर की सूचना पर एकता पार्क के पास से दबोचा। उसके कब्जे से करीब 5 से 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 5500 रुपये नकद और एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने भाई सत्यम उर्फ प्रदुम के साथ मिलकर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुजैनी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिवम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट और चांदी की पायल समेत अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल अथवा संबंधित एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस के हाथ लगी है। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे उसके भाई सत्यम उर्फ प्रदुम की भूमिका को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

चोरी की वारदात का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली गुजैनी पुलिस टीम की सफलता पर डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने थाना प्रभारी राजन शर्मा और उनकी टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पूरे मामले की जानकारी डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चोरी समेत अन्य घटनाओं में शामिल आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/qXUGl-pORYk

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US


पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *