आज की ताजा खबर

सहारनपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हिरासत में, पुलिस लाइन ले गई पुलिस

top-news

मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में पीड़ितों और मस्जिद कमेटी से मिलने जा रहे थे अजय राय

पार्टी मुख्यालय से निकलते ही माल एवेन्यू चौराहे पर कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने लिया हिरासत में

रजत सिन्हा

लखनऊ । सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के अनुसार, अजय राय सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने की घटना के संबंध में मस्जिद कमेटी और प्रभावित लोगों से मुलाकात करने जा रहे थे।

बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय से निकलकर सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान माल एवेन्यू चौराहे के पास लखनऊ पुलिस ने अजय राय को कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में ले लिया।

पुलिस अजय राय को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई।

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि अजय राय सहारनपुर पहुंचकर मस्जिद कमेटी के सदस्यों और घटना से प्रभावित लोगों से मुलाकात करने वाले थे। पार्टी का कहना है कि इसी कार्यक्रम के लिए जाते समय उन्हें पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया।

अजय राय को हिरासत में लिए जाने के बाद सहारनपुर जाने के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी देखने को मिली। मामले को लेकर पार्टी की ओर से पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी उठाए गए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *