आज की ताजा खबर

निगोही: रेलवे पुल के निकट जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में कोहराम

top-news

शाहिद हुसैन गुड्डू

निगोही, शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र में आज दिनांक 07.09.2026 को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पतराजपुर के दो मासूम बच्चों की रेलवे पुल के निकट जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

पूरा मामला -

ग्राम पतराजपुर निवासी 6 बच्चे आज सुबह घर से धरती के फूल (कमलगट्टा) खोदने के लिए गए थे। बीसलपुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन के पुल के निकट कैमुआ के पास जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था।

सुबह करीब 6 बजे बच्चे उसी गड्ढे में नहाने लगे। नहाते समय दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर साथ गए चार बच्चे मुकेश, आयुष, बिमल आदि घबराकर गांव भाग आए। गांव आकर उन्होंने दीपक पुत्र छोटेलाल को बताया, जिसने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन और निगोही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को रेलवे के गड्ढे से बाहर निकाला और तुरंत निगोही सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान -

1. विनय (12 वर्ष) पुत्र राजीव मौर्य निवासी ग्राम पतराजपुर, थाना निगोही। मृतक चार भाई-बहनों में था। माता ममता देवी, बड़ा भाई बिमल (15 वर्ष), छोटा भाई वीरेश और बहन वैष्णवी (2 वर्ष) है।

2. करण (12 वर्ष) पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम पतराजपुर, थाना निगोही। माता सुनीता देवी। परिवार में 7 भाई-बहन हैं - (1) आकाश 25 वर्ष (2) राजन 22 वर्ष (3) मृतक करण 12 वर्ष (4) बहन नेहा शादीशुदा (5) अंजली 15 वर्ष (6) वर्षा 10 वर्ष (7) मुस्कान 8 वर्ष। दोनों मृतकों के मकान पास-पास ही हैं।

 पुलिस की कार्रवाई -

सूचना मिलते ही निगोही पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल भी मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *