आज की ताजा खबर

खड्डा विधानसभा से रामचंद्र सिंह पटेल उम्मीदवार घोषित, पूर्वांचल शोषित समाज अपना दल प्रसाद पार्टी ने जताया भरोसा

top-news

मोहम्मद नईम

खड्डा, कुशीनगर। पूर्वांचल शोषित समाज अपना दल प्रसाद पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खड्डा विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने किसान नेता रामचंद्र सिंह पटेल को 329 विधानसभा खड्डा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रत्याशी की घोषणा रविवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने रामचंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से जनता के बीच जाएगी।


उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रामचंद्र सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ साजिद भी मौजूद रहे। इसके अलावा कुशीनगर जिलाध्यक्ष भरथ सहनी, विश्वनाथ निषाद, जयंती देवी, उषा देवी, मुन्ना कुशवाहा, बंदिता देवी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रत्याशी का स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही खड्डा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की चुनावी गतिविधियों के तेज होने के संकेत मिले हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *