आज की ताजा खबर

कूरेभार को जीरो वेस्ट गांव बनाने की मुहिम तेज

top-news

दुकानदारों को बांटे गए डस्टबिन, सूखा-गीला कचरा अलग रखने का दिया संदेश

सुशील मिश्रा

कूरेभार, सुलतानपुरस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत  कूरेभार ग्राम पंचायत को स्वच्छ, सुंदर एवं जीरो वेस्ट बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत धनपतगंज मार्ग स्थित दर्जनों दुकानदारों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन वितरित किए गए तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार नीरज दूबे और एडीओ पंचायत कूरेभार प्रकाश कुमार मिश्रा ने दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से अपील की कि वे कूड़ा सड़कों और नालियों में न फेंकें तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।


अधिकारियों ने कहा कि गांव और कस्बे की साफ-सफाई केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने की सलाह दी।

बताया गया कि गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जबकि सूखे कचरे का पुनर्चक्रण संभव है।इस अवसर पर मिशन से जुड़े अभिषेक कुमार, राज कुमार, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार, ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार सहित अनेक स्वच्छता दूत मौजूद रहे।

सभी ने कूरेभार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिएजनसहभागिता का आह्वान किया तथा लोगों ने भी अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *