आज की ताजा खबर

निराश्रित महिला पेंशन योजना बनी कलावती का सहारा, परिवार में लौटी खुशहाली

top-news

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है।

जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड ददरौल के ग्राम घुसगवां निवासी श्रीमती कलावती के पति का लगभग 8 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पति के निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया और घर का खर्च चलाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया।

ऐसे कठिन समय में निराश्रित महिला पेंशन योजना कलावती के लिए सहारा बनी। योजना के अंतर्गत उन्हें पिछले लगभग 8 वर्षों से नियमित रूप से प्रतिमाह पेंशन प्राप्त हो रही है। पेंशन की धनराशि से उन्हें घर के दैनिक खर्च, दवा एवं अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

कलावती बताती हैं कि पेंशन मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। नियमित पेंशन ने उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ-साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी दिया है।

कलावती ने योजना का लाभ मिलने पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन

निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं SSPY पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *