आज की ताजा खबर

नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय उद्घाटन, मिला नया भवन

top-news

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर स्टाम्प मंत्री ने किया उद्घाटन

सुशील चंद्र मिश्र

लम्भुआ,सुल्तानपुर। तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय लम्भुआ का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, सब रजिस्ट्रार धीरेन्द्र कुमार राय व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके देकर मंत्री का स्वागत-सम्मान किया।

उद्घाटन समारोह में मंत्री ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ और पारदर्शी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नए कार्यालय से लम्भुआ क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या बताते हुए फ्लाई ओवर बनवाने की मांग उठाई। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने मंत्री से कार्यालय परिसर में अपने बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *