आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेपी शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत
मोहम्मद नईम
कसया, कुशीनगर। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेपी शाही के कसया आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जेपी शाही का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेपी शाही ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनानी चाहिए। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि जेपी शाही को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय जेपी शाही के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर बाबू नंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष अध्या पांडेय, राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा, संतोष सिंह, राजेश कुमार, चुलबुल दुबे, बैरिस्टर भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







