आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
चंबल, क्वारी, पहुज व सिंधु में बढ़े जल स्तर से यमुना में 108 के पार हुआ पानी
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
हर घंटे तीन से चार सेमी बढ़ रहा जलस्तर, एसडीएम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
रोहित अवस्थी
औरैया। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से चंबल, क्वारी, सिंधु व पहुज नदी में बढ़े जल स्तर से यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। सोमवार शाम चार बजे जल स्तर ने यमुना नदी में बने पैमाने पर 108 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। यमुना नदी में पानी बढ़ने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
एसडीएम सदर ने अस्ता गांव पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर यमुना नदी में सोमवार शाम चार बजे पानी 108.25 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक लगातार हो रही बारिश से सिंध, पहुज, क्वारी व चंबल में जलस्तर बढ़ गया है। जिससे इन नदियों से आए पानी ने यमुना नदी में जल स्तर बढ़ा दिया है।
बताया कि हर घंटे जल स्तर तीन से चार सेमी बढ़ रहा है। इसके चलते यमुना नदी किनारे स्थित बिसरात (स्नानागार) व लोगों के बैठने के लिए बनाया गया राम झरोखा जलमग्न हो गया है।
उधर यमुना नदी में पानी बढ़ते ही नदी किनारे बसे गांव गौहानी, गौहानी खुर्द, बबाईन, मई, अस्ता समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ा दी है। यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
औरैया व अजीतमल में नदी किनारे बनाई गई बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों से भी यमुना नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।
वहीं यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की जानकारी पर एसडीएम सदर ब्रम्हानंद सिंह ने अस्ता पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर बच्चों को यमुना नदी किनारे न जाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को सतर्कता बनाए रखने को भी निर्देशित किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







