आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में सिंकदरबोझी हेंगहा नाला पुल निर्माण एवं सोनडीह गांव की कटान रोकवाने हेतु ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
बी पी त्रिपाठी
बलरामपुर। आपको बताते चले कि पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हेंगहा नाले में प्रदर्शन किया एवं मानव श्रृंखला बनाकर विरोध व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हर्ष सिंह को सौंपा जिसमें बताया गया कि बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा में विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा ग्राम पंचायत सिकन्दरबोझी में हेंगहा नाला पर पुल नहीं है ।
बारिश भर आवागमन कई बार कई दिनों तक बन्द हो जाता है यह रास्ता चौधरीडीह मथुरा सड़क से रमवापुर गाँव के पास से सोनडीह सिकन्दरबोझी होकर उत्तर दिशा में मणिपुर बाजार और सिंकदरबोझी से दक्षिण दिशा में बलरामपुर जिला मुख्यालय को आने जाने का रास्ता है बारिश भर पुल के अभाव में ग्रामीणों को लंबी दूरी का चक्कर काटना पड़ता है तो वहीं इस नाले की कटान से सोनडीह गांव के कई परिवार बेघर हो चुके हैं ।
विश्राम पुत्र पदारथ, सतीराम पुत्र सुमिरन, झब्बर सिंह पुत्र प्रभुराज सिंह आदि का घर हेंगहा नाले में समा चुका है ,जिनको आपके द्वारा छोटा सा आवास दिया गया किन्तु सैकड़ों किसानों के तमाम कृषि भूमि नाले में समा चुकी है उन्हें कोई मुआवजा या जमीन के बदले जमीन नहीं मिला है और वर्तमान स्थिति यह है कि स्वामीनाथ पुत्र सुन्दर, दुर्गासिंह पुत्र बच्छराज सिंह, उजागर सिंह पुत्र प्रभुराज सिंह, जवाहर पुत्र मोती आदि का घर हेंगहा नाले के कटान की जद में आ गया है लेकिन कटान रोकवाने का कोई मजबूत उपाय नहीं किया जा रहा है ।
सिर्फ खानापूर्ति कभी कभी किया जाता है ग्रामपंचायत सिकन्दरबोझी समेत कई अन्य गांवों में किसानों की कृषि भूमि की कटान अनवरत कई वर्षों से हो रही है लेकिन विभागीय कमर्चारी कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं बल्कि खाना पूर्ति करते हैं इसलिए हेंगहा नाले की कटान रोकवाने की एवं हेंगहा नाले पर पुल निर्माण कराने की नितांत आवश्यकता है।
प्रदर्शन में राम जी तिवारी, दुर्गा सिंह, दद्दन तिवारी, शिवम सिंह, राजेश तिवारी, राधेश्याम प्रधान, जगन्नाथ सिंह, बुझावन सिंह, राम आधार मिश्र, संदीप कुरील,योगेंद्र प्रसाद, पप्पू पाण्डे समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे सबने मुख्यमंत्री से मांग किया गया कि सिंकदरबोझी में हेंगहा नाला पर पुल बनवाने एवं सोनडीह गाँव की हेंगहा नाले से कटान रोकवाने तथा नाले में समाई किसानों की कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने की कृपा करें ।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







