आज की ताजा खबर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं बाढ़ खंड का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण,ग्राम ढोढरी में पूर्व में कराई गई कटान निरोधक परियोजना पूरी तरह सक्रिय एवं प्रभावी ,जिला प्रशासन एवं बाढ़ खंड द्वारा स्थिति की नियमित निगरानी

top-news

ढोढरी ग्राम के मजरा जमालीजोत  से राप्ती नदी आबादी से लगभग 50 से 100 मीटर दूर, राप्ती के कम प्रवाह

बी पी त्रिपाठी

बलरामपुर।विकासखंड बलरामपुर के ग्राम ढोढरी एवं उसके मजरे जमालीजोत में राप्ती नदी की स्थिति का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  राकेश केला तथा बाढ़ खंड के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने नदी की वर्तमान धारा, प्रवाह की दिशा, कटान की स्थिति, आबादी से दूरी तथा पूर्व में कराए गए कटान निरोधक कार्यों का तकनीकी परीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम ढोढरी में बाढ़ खंड द्वारा पूर्व में कराई गई कटान निरोधक परियोजना पूरी तरह सक्रिय एवं प्रभावी है। परियोजना के अंतर्गत कराए गए सुरक्षात्मक कार्यों से नदी के प्रवाह का दबाव नियंत्रित हुआ है तथा ग्राम की आबादी सुरक्षित है। कटान निरोधक परियोजना अपने निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।

अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड ने बताया कि ग्राम ढोढरी के मजरे जमालीजोत के निकट राप्ती नदी का प्रवाह घुमावदार लूप (मींडर) के रूप में है। जमालीजोत की आबादी नदी से लगभग 50 से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। संबंधित क्षेत्र नदी के लूप के अपेक्षाकृत कम प्रवाह-दबाव वाले हिस्से में होने के कारण यहां तट पर कटान का प्रभाव सीमित पाया गया। वर्तमान में जमालीजोत की आबादी भी पूरी तरह सुरक्षित है।

संयुक्त निरीक्षण में नदी की वर्तमान स्थिति से ग्राम की आबादी, आवासीय क्षेत्र एवं संपर्क मार्ग पर किसी प्रकार का तात्कालिक खतरा नहीं पाया गया।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि बाढ़ खंड द्वारा नदी के प्रवाह, तट पर पड़ने वाले हाइड्रोलिक दबाव, कटान की प्रवृत्ति, आबादी से दूरी तथा स्थल की भौगोलिक संरचना का नियमित तकनीकी आकलन किया जाता है।

आकलन के आधार पर आवश्यकता वाले स्थानों के लिए कटान निरोधक एवं बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं तैयार की जाती हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ग्राम ढोढरी में स्थापित कटान निरोधक परियोजना पूर्णतः सक्रिय एवं प्रभावी है तथा ढोढरी और उसके मजरे जमालीजोत की आबादी वर्तमान में सुरक्षित है। एहतियात के तौर पर बाढ़ खंड एवं राजस्व विभाग द्वारा नदी के जलस्तर, प्रवाह तथा तट की स्थिति की नियमित निगरानी जारी रखी जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *