आज की ताजा खबर

गोकुलपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

top-news

कई दिनों से दहशत का पर्याय बना हुआ था तेंदुआ

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग की मोतीपुर रेंज के गोकुलपुर गांव में दहशत का सबब बना तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने सोमवार की भोर करीब साढे़ चार  बजे उसे सुरक्षित पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों से गांव में तेंदुए की मौजूदगी बनी हुई थी। इस दौरान तेंदुए ने कई मवेशियों निवाला बना चुका था। ग्रामीणों के खेतों के आसपास लगातार उसके पगमार्क मिल रहे थे। डर के कारण लोग अकेले खेतों की ओर जाने से भी बच रहे थे।

लगातार शिकायतों के बाद वन विभाग ने गोकुलपुर गांव में पिंजरा लगाया था, जिसमें सोमवार तड़के तेंदुआ फंस गया। सूचना पर पहुंची वन टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के स्वास्थ्य और व्यवहार की निगरानी की जा रही है। परीक्षण के बाद प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्रवाई और जंगल में छोड़ने को लेकर अनुमति ली जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *