आज की ताजा खबर

35 लाख की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, गिरफ्तार महिला के पास से भारतीय और नेपाली करेंसी भी बरामद

top-news

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 116 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 सितंबर की रात करीब 12 बजे रुपईडीहा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी 42वीं वाहिनी की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। दशहरा बाग क्षेत्र में संदिग्ध दिखने पर एक महिला को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में उसके पास से 116 ग्राम स्मैक, एक वीवो V60 मोबाइल, 21,029 रुपये भारतीय मुद्रा और 23,800 नेपाली रुपये बरामद हुए। पकड़ी गई महिला की पहचान शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह (40) निवासी दशहरा बाग नई बस्ती, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है।

इस संबंध में रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर महिला को न्यायालय में हाजिर कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *