आज की ताजा खबर

स्कूल में अचानक गिरी नौ वर्षीय छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

top-news

यश कॉन्वेंट स्कूल सौरमऊ का मामला, स्टाफ जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा तो चिकित्सक ने मृत घोषित किया

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सौरमऊ स्थित यश कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल में पढ़ने वाली नौ वर्षीय माहिरा पुत्री अकबर अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल स्टाफ बालिका को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और प्रभारी कोतवाल आलोक धीमान पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि स्कूल में अचानक माहिरा की तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ी। इसके बाद स्कूल स्टाफ उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

संस्थान के प्रबंधक डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि बच्ची को अचानक झटका आया और वह गिर पड़ी। इसके बाद बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने दावा किया कि स्कूल से अस्पताल पहुंचने तक कई बार परिजनों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

प्रबंधक ने कहा कि बच्ची को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया और स्कूल की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। घटना को लेकर उन्होंने दुख जताया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *