आज की ताजा खबर

मेरी भी सुनिए साहब, मेरे चक का सीमांकन करा दो

top-news

एक साल से अपने चक का सीमांकन कराने के लिए भटक रहा बुजुर्ग किसान

जिलेदार त्यागी

पयागपुर/बहराइच।तहसील क्षेत्र पयागपुर में एक बुजुर्ग किसान एक साल से अपने चक के सीमांकन के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

पीड़ित ढेले पुत्र अगनू, निवासी ग्राम झाला तरहर ने बताया कि वह गाटा संख्या 553 के सीमांकन के लिए पिछले एक वर्ष से तहसील और थाने के चक्कर काट रहा है। इस दौरान वह दर्जनों बार तहसील दिवस और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है।

पीड़ित का आरोप है कि जिलाधिकारी ने मामले में एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर आख्या मांगी थी, लेकिन उनके आदेश को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

ढेले ने कहा कि तहसील और थाना दिवस में केवल पहुंच वालों की सुनी जा रही है, गरीब और असहाय की कोई मदद नहीं हो रही, जिससे इन दिवसों से न्याय का भरोसा उठ रहा है।

अब पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री दरबार लखनऊ जाकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। सवाल यह है कि इस गरीब किसान को आखिर न्याय कब मिलेगा?

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *