आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जलालाबाद: जेरा रहीमपुर के मजरा चम्पतपुर में तीन दिनों से चल रहा धरना समाप्त
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों को शरबत पिलाकर कराया समाप्त, सड़क-नाली निर्माण का दिया आश्वासन
अमरीक सिंह
शाहजहांपुर / जलालाबाद । विकास खंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत जेरा रहीमपुर के मजरा गांव चम्पतपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन आज आखिरकार समाप्त हो गया। ब्लॉक के एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शरबत पिलाकर धरना समाप्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चम्पतपुर गांव में लंबे समय से नाली और सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात में जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे।
आज तीसरे दिन एडीओ पंचायत रमेश चंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत में पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ग्राम निधि में जो भी शेष धनराशि बची हुई है और जो धनराशि भविष्य में आएगी, उससे सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर गांव चम्पतपुर में ही नाली और सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
इस दौरान एडीओ पंचायत ने ग्रामीणों के सामने एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि गांव में बनने वाली सड़क के लिए 3 मीटर चौड़ी जगह की आवश्यकता होगी। जिन ग्रामीणों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वेच्छा से 3 मीटर की जगह छोड़कर अपने निर्माण कार्य करें, ताकि वर्तमान में 3 मीटर चौड़ी सड़क पर इंटरलॉकिंग या खड़ंजे का निर्माण कार्य सुचारू रूप से कराया जा सके।
धरना समाप्त कराने के अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी शिशिर मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वास सिंह यादव,वर्तमान में ग्राम पंचायत में तैनात सचिव शिवओम अग्निहोत्री और प्रधान पति सुधाकर राजपूत भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया और प्रशासन का आभार जताया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







