आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसीपी से लगाई गुहार
- दैनिक लोक भारती
- 07 Sep, 2026
अरौल थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से घर में अश्लील हरकत का आरोप, शोर मचाने पर धमकी देकर भागने की शिकायत
मां ने थाने पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप, एसीपी ने थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए
आशीष द्विवेदी
कानपुर। बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी के जान से मारने की धमकी देकर मौके से भागने का आरोप है। पीड़िता की मां ने अरौल थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर से शिकायत की है।
शिकायत के अनुसार, घटना 31 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे की बताई गई है। किशोरी उस समय घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में पहुंचा और किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी की आंख खुलने पर उसने विरोध करते हुए शोर मचाया। आरोप है कि शोर सुनकर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप
पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के संबंध में अरौल थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के परिजन और एक अन्य व्यक्ति उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी ने जांच कर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







