आज की ताजा खबर

तेंदुए के हमले में नौ साल के मासूम की मौत,नल पर पानी पीने के दौरान मासूम पर तेंदुए ने किया था हमला

top-news

वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली इलाके के बड़खड़िया गांव में सोमवार देर रात करीब 10 बजे तेंदुए के हमले में नौ साल के बच्चे की मौत हो गई।

रात में नल पर पानी पीने के तेंदुए ने घटना को अजाम दिया था। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार स्वर्गीय राजू का नौ वर्षीय पुत्र राजवीर सोमवार की देर रात घर के बाहर लगे नल पर पानी पीने गया था। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

बच्चे की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को सुजौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए के हमलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हमले थम नहीं रहे।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी समय पर एंबुलेंस और वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *