आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
खबर का असर: संदिग्ध बुखार की सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- दैनिक लोक भारती
- 08 Sep, 2026
छेदीपुरवा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 32 लोगों की जांच, 50 बच्चों को बांटी गई दवा; करीब 18 बच्चे अभी भी बुखार की चपेट में
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव/ओम मिश्रा
जमुनहा-श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा छेदीपुरवा में बीते एक सप्ताह से संदिग्ध बुखार के प्रकोप की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार को मल्हीपुर सीएचसी की स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच व उपचार शुरू किया।
गांव में कई बच्चों समेत ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, बीते दिनों छह वर्षीय बालिका की मौत के बाद ग्रामीणों में बीमारी को लेकर चिंता और बढ़ गई थी। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गांव में करीब 18 बच्चे अभी भी बुखार से पीड़ित हैं।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान 32 लोगों की जांच की गई, जबकि 50 बच्चों को दवा वितरित की गई। टीम ने ग्रामीणों को बुखार समेत अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी।
साफ-सफाई और मच्छरों से बचाव की अपील
सीएचसी अधीक्षक रविंद्र सोनकर ने ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही जलभराव रोकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, जिससे मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके।ग्रामीणों को रात में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया ।
स्वास्थ्य टीम में एएनएम मिथिलेश वर्मा, एलटी ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट परिपूर्णानंद जायसवाल और डीआरए भारत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। टीम ने ग्रामीणों को बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय से स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।
फोटो नंबर 04 गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







